केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव और डीजीपी ने की नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा

रांची। राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी और झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को नए आपराधिक कानून की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में नए आपराधिक कानूनों को लेकर चर्चा की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर मंथन हुआ।

बैठक के दौरान नए कानून के पालन और जांच में साक्ष्य इक्कठा करने के लिये ई-साक्ष्य ऐप का सही और सकारात्मक प्रयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी ने ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग करने में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही नए आपराधिक कानून के मुताबिक मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरा करने और जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए फॉरेंसिक टीम का मदद लेने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आईजी प्रभात कुमार, आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी ए विजयालक्ष्मी, आईजी अभियान डॉ माईकलराज एस, आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *