Homeझारखंडजेपीएससी नियुक्ति घोटाला : चार आरोपी अफसरों की जमानत पर सुनवाई...

जेपीएससी नियुक्ति घोटाला : चार आरोपी अफसरों की जमानत पर सुनवाई 14 को

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) नियुक्ति घोटाला मामले में नामजद चार अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। उल्लेखनीय है कि सीबीआई कोर्ट इस घोटाले से जुड़े कई आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर चुका है। हालांकि कुछ आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। आरोपियों में पुलिस अधिकारी विकास पांडेय और अरविंद सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी कुमुद कुमार और संगीता कुमारी शामिल हैं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments