दावोस/रांची – वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 झारखण्ड के लिए गौरवशाली रहा।
ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के किसी राज्य के चुने हुए दो आदिवासी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गांडेय विधायक एवं झारखण्ड विधानसभा के महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मुर्मु सोरेन आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहें हैं। यही नहीं ऐसा पहली बार हुआ है, जब मंच द्वारा मुख्यमंत्री को सर्वोच्च सम्मान ‘व्हाइट बैज’ प्रदान किया गया, वहीं कल्पना मुर्मु सोरेन ‘डब्ल्यूईएफ बैज’ से सम्मानित हुईं।
