एसआइआर की प्रक्रिया में आम लोगों की मदद करें कार्यकर्ता : कमलेश

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में मोहम्मद इशराफील अंसारी के नेतृत्व में बोकारो जिला के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कमलेश ने सभी को माला और पार्टी के प्रतीक चिन्ह का पटका पहनाकर सदस्यता दिलायी।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण कांग्रेस का सदस्य होना गरिमा की बात है। आज कांग्रेस के कंधों पर देश की बड़ी जिम्मेवारी है। देश की जनता विषम परिस्थितियों का सामना कर रही है। भाजपा की जिम्मेदारी जनता को सुलभ रूप से जन सुविधा उपलब्ध कराना है, लेकिन वह अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन नहीं कर रही है। लोग भय और आशंका के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले माह से झारखंड में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कराया जाएगा। इसे लेकर हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को आम लोगों की मदद करनी है। उन्हें एसआइआर की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराना होगा, ताकि वास्तविक नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटे। पूरे देश में एसआइआर की जो प्रक्रिया चल रही है उससे करोड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से हट चुका है इसलिए हमें सावधान रहना होगा।

मोहम्मद इजराफिल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है। सभी के लिए एक नजरिया रखती है हमें समाज को विभाजित करने की मंशा रखने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना है। कांग्रेस की नीतियों के अनुसार ऐसी ताकतों से संघर्ष करते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना है।

इस अवसर पर सूर्यकांत शुक्ला, सोनाल शांति, जगदीश साहू, राजन वर्मा, शकील अहमद अंसारी, बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा सहित अन्यह उपस्थित थे।

वहीं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद जमील अंसारी, रोहित मिश्रा, महेंद्र सिंह, मुकेश यादव, विशाल सिंह राजपूत, मोहम्मद रफाकत अंसारी, मोहम्मद एजाज, सूरज प्रसाद सहित अन्य का नाम शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *