HomeBreaking Newsकंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ अब ओटीटी पर होगी रिलीज

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ अब ओटीटी पर होगी रिलीज

नई दिल्ली। कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। जून 2026 में सिनेमाघरों में आई यह फिल्म समीक्षकों से सराहना मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

इस दिन से घर बैठे देखें फिल्म

फिल्म 14 अगस्त 2026 से ज़ी5 पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी मंच ने नया ट्रेलर जारी करते हुए बताया कि यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों की अनकही बहादुरी की कहानी पर आधारित है।

26/11 के गुमनाम नायकों की कहानी

मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कामा अस्पताल से जुड़े नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की साहसिक भूमिका को दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में लगभग 7 करोड़ रुपये और दुनिया भर में करीब 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments