Homeझारखंडपत्नी केे दरवाजा नहीं खोलने पर फंदे पर लटकर कर दे दी...

पत्नी केे दरवाजा नहीं खोलने पर फंदे पर लटकर कर दे दी जान

पलामू : पत्नी केे दरवाजा नहीं खोलने पर एक युवक ने फंदे पर लटकर जान दे दी। उसी दिन युवक हैदराबाद से मजदूरी करके पत्नी मालो देवी के साथ घर लौटा था। घटना के समय युवक नशे में था। गुरूवार सुबह घर के बरामदे में युवक का शव फंदे से लटका देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। खुदकुशी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

घटना जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के धावा गांव में हुई।

हुटार गांव का युवक अनिल भुइयां (30) बुधवार को हैदराबाद से मजदूरी करके लौटा था। पत्नी और दो बच्चे भी उसके साथ गए हुए थे। धावा गांव में युवक का ससुराल है। ससुराल आते ही पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह घर से निकला और देर रात तक नहीं लौटा।

हालांकि चर्चा है कि रात में नशा करने के बाद अनिल ससुराल आया था और दरवाजा खुलवा रहा था। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने गुस्से में आकर घर के बरामदे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।

अनिल तीन महीने पहले पत्नी और दो बच्चों को लेकर हैदराबाद विकास प्रसाद की साइड पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़का एक लड़की। बड़े लड़के को ससुराल में छोड़ गया था। बुधवार शाम ससुराल लौटने पर घर में केवल दो भाभी थी। परिवार के पुरूष सदस्य नहीं थे। आने के बाद पत्नी और ससुराल के अन्य लोगों से क्या बातचीत हुई और उसने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह ने घटना की पुष्टि करे हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments