लोजपा (रामविलास) पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है: चिराग पासवान

रांची : केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी विभिन्न राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर रही है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने हाल ही में असम और पश्चिम बंगाल का दौरा किया है। होली के बाद वे एक बार फिर इन दोनों राज्यों का दौरा करेंगे, ताकि जमीनी स्थिति का विस्तृत आकलन किया जा सके। उनके आकलन के आधार पर पार्टी की संसदीय समिति यह अंतिम निर्णय लेगी कि इन राज्यों में चुनाव किस रणनीति के तहत लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *