झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, गीता कोड़ा-नीलकंठ मुंडा उपाध्यक्ष,अमर बाउरी महामंत्री बने

रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने नई प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को इस सूची को मंजूरी दी। नई सूची के अनुसार इसमें नौ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और नौ मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय मंत्री और एक प्रदेश सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार राकेश प्रसाद,नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसीप्रकार गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा दिलिप वर्मा,शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतोअमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास और सूरज गुप्ता को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *