Homeअन्तर्राष्ट्रीयममता बनर्जी ने 2026 में 215 से अधिक सीटें जीतने का दिया...

ममता बनर्जी ने 2026 में 215 से अधिक सीटें जीतने का दिया टारगेट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटों में बड़ी कटौती सुनिश्चित करेगी।

गुरुवार को एक पार्टी बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि हम 294 में से 215 से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा की संख्या और कम करेंगे। उन्होंने 2021 और 2024 के चुनावी नारे को याद दिलाते हुए भाजपा पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ‘200 पार’ का नारा दिया था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने ‘400 पार’ का दावा किया, लेकिन बहुमत तक नहीं ला सके। अभिषेक बनर्जी ने जो कहा, वह पूरी तरह सही है। हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन हमें इससे भी बड़ी जीत सुनिश्चित करनी होगी। इस बार भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त होनी चाहिए।

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी कार्यकर्ताओं से बड़ी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बंगाल के भविष्य की लड़ाई शुरू हो चुकी है। हमें तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी है और ममता बनर्जी को लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है। हमारा लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना है।

2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने 213 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली थीं। अब 2026 के चुनाव से पहले तृणमूल अपने समर्थन आधार को मजबूत करने और भाजपा को चुनौती देने की रणनीति बना रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments