Homeझारखंडमोदी की सरकार में आदिवासियों के हित में कई काम हुए

मोदी की सरकार में आदिवासियों के हित में कई काम हुए

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान (मऊभंडार) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद आदिवासियों के हित में कई काम हुए।

झारखंड की महागठबंधन सरकार दलित विरोधी : अमर बाउरी

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने झारखंड की गठबंधन सरकार को दलित विरोधी करार दिया। साथ ही कहा कि उसके मंत्रिमंडल में एक भी दलित मंत्री नहीं है। अमर बाउरी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे इंडी गठबंधन के प्रत्याशी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जमशदेपुर में इंडी अलायंस का उम्मीदवार टेंडर मैनेज करने वाले और कमीशनखोरों के सरगना हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज संसद में उठाई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कान खोलकर सुन लें कि संसद में मैंने एनएच का मुद्दा भी उठाया। सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए की सरकार जो कहती है, वह करती है। गरीबों के हित की बात एनडीए की सरकार ही करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments