Homeमनोरंजनसोनाक्षी के हाथ पर सजी जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी

सोनाक्षी के हाथ पर सजी जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रविवार 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी से पहले की कुछ रस्में शुरू हो चुकी हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने मुंबई स्थित बंगले रामायण को भी सजा दिया है। उनके घर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए जहां सोनाक्षी ने लाल प्रिंटेड ड्रेस चुनी, वहीं जहीर ने फूल प्रिंटेड लाल और सफेद कुर्ता पहना। इन सभी की अपने करीबी लोगों के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। जहीर के एक फैमिली मेंबर ने ये फोटो शेयर की है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए दोनों परिवार काफी उत्साहित हैं। गुरुवार शाम को सोनाक्षी और जहीर के परिवार एक-दूसरे से मिले। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी से पहले पहली बार दामाद जहीर इकबाल के साथ पोज दिया। शत्रुघ्न और जहीर दोनों पैपराजी के सामने गले मिले। इस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश नजर आ रहे थे।

सोनाक्षी और जहीर की शादी का ब्रोशर ”अफवाहें सच हैं” कंटेंट के साथ डिजाइन किया गया है। इस शादी में सभी मेहमानों को फेस्टिव और फॉर्मल ड्रेस कोड में शादी में आने के लिए कहा गया है। इन दोनों की शादी का समारोह मुंबई के बास्टियन में रात 8 बजे से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ ”हीरामंडी” वेब सीरीज की पूरी टीम भी शामिल होगी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को बेटी की शादी से नाराजगी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, “मैं अपने राजनीतिक काम के कारण दिल्ली में था लेकिन अब मैं मुंबई में हूं। इससे पता चलता है कि मैं न केवल उसका स्तंभ हूं बल्कि उसका कवच हूं। सोनाक्षी और जहीर एक साथ रहना चाहते हैं और वे साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments