बजट सत्र : बिहार विधान परिषद में राजद सदस्य के पीडीएस में गड़बड़ी के सवाल पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी

पटना।बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के आज सातवें दिन विधानपरिषद में राजद एमएलसी सुनील कुमार ने पीडीएस में गड़बड़ी को लेकर सवाल किया। सवाल के बीच में ही मंत्री अशोक चौधरी ने खड़े होकर उन्हें टोका। अशोक चौधरी ने कहा कि, आपने अपने शासन काल में एक मुठ्ठी भी अनाज नहीं बांटा और हमसे आनाज का हिसाब ले रहे हैं।

राजद एमएलसी सदन में खड़े होकर पीडीएस में होने वाली गड़बड़ी को लेकर कहा कि पूरे सिस्टम में ही लापरवाही बरती जा रही है, मंत्री कह रहे हैं कि देख लेंगे तो बताएं कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए सरकार क्या तैयारी कर रही है,जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी खड़े होकर जवाब देने लगे हालांकि सभापति ने जवाब को नहीं सुना वो रोकते रहे । इसी बीच अशोक चौधरी ने कहा कि अपने समय में एक मुठ्ठी अनाज नहीं दिए हैं और आज हमको ज्ञान बांट रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील कुमार में झड़प देखने को मिला था। दोनों सदस्यों ने एक दूसरे पर एक दूसरे साथ गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया था। विपक्ष के भारी बवाल के बाद सभापति ने पूरे विपक्ष को एक दिनों के लिए सदन से बाहर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *