Homeझारखंडविधायक सीपी सिंह और नवीन जयसवाल धरती आबा के वंशजों से मिलने...

विधायक सीपी सिंह और नवीन जयसवाल धरती आबा के वंशजों से मिलने रिम्स पहुंचे

रांची। रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल गुरुवार को रांची स्थित रिम्स पहुंचे। भाजपा नेताओं ने सड़क दुर्घटना में घायल भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा से मुलाकात की। साथ ही उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, इस दौरान पार्टी के दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मंगल मुंडा के स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रपौत्र मंगल मुंडा खूंटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें 25 नवंबर को रिम्स में एडमिट किया गया। मंगल मुंडा के सिर में गंभीर चोट लगी है। रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने उनका ऑपरेशन किया है। 25 नवंबर को ही मंगल मुंडा एक दुर्घटना का शिकार हो गये थे।

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन में काफी गंभीर चोट लगी थी। साथ ही उनके ब्रेन के दोनों तरफ ब्लड क्लॉट भी हो चुका था। दुर्घटना के कारण मंगल के शरीर से काफी रक्तस्राव हो चुका था। इस कारण उन्हें तत्काल ऑपरेशन की जरूरत थी। मंगल मुंडा का ऑपरेशन रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में किया गया है। इससे पहले कल कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन ने भी रिम्स पहुंचकर मंगल पांडे के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments