मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने ली शपथ

पटना।बिहार में मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा सदस्य के रुप में शपथ ली। इसके बाद आसन के पास जाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को उन्हें शपथ के लिए अनुमति दे दी थी। अनंत सिंह चुनाव के दौरान हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिये गए थे, जिसके बाद से वह बेऊर जेल में बंद थे।

पटना सिविल कोर्ट के आदेश के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें केवल शपथ लेने के लिए ही विधानसभा आने की अनुमति दी गई है। अन्य किसी गतिविधि में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। शपथ लेने के बाद वे पुनः न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *