रामनवमी जुलूस के बीच मातम, दो युवकों की मौत से दहल उठा हजारीबाग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हजारीबाग। हजारीबाग का प्रसिद्ध रामनवमी जुलूस शनिवार देर शाम से लगातार जारी है। जुलूस में 107 अखाड़ा शामिल है। हर जुलूस अपनी गति सीमा के हिसाब से आगे बढ़ रही है। जुलूस की निगरानी डीआईजी,डीसी,एसपी सहित जिले के अन्य अधिकारी कर रहे है। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी के जरिए जमा मस्जिद के पास बनाए गए मंच से निगरानी कर रहे हैं।

वहीं जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भी निगरानी हर जुलूस को रख रहे हैं। उल्लेखनीय हो कि शनिवार देर शाम से निकली रामनवमी जुलूस के दौरान अब तक साढे तीन साै लोगों के जख्मी होने की खबर है। कई जख्मी लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। जबकि चार की मौत भी हो चुकी है।

इधर, बड़ी बाजार थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अबतक लगभग साढे तीन साै लाेग घायल हाे गये है। जबकि चार की माैत हाे गयी है। इस संबंध में पुलिस दोषियों को चिन्हित करने में लगी हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि आपस मे खेल का करतब दिखाने के दौरान उक्त घटनाएं हो रही है। वही जुलूस में खोया पाया का भी प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाया गया है। जहां कई बच्चे अपने परिजन से बिछड़ गए थे जिन्हें प्रशासन की मदद से परिजनों से मिलवाया गया। जुलूस में करीब सवा लाख से ऊपर लोग आए हैं।

वहीं सरकार और जिला प्रशासन के दावे इसबार भी फेल हो गए।बिजली मेंटनेंस के नाम पर करीब एक महीने से बिजली काटी जा रही थी कि रामनवमी पर बिजली कटे नहीं,लेकिन 12 घंटे से शहर की बिजली व्यवस्था ठप है। इसके कारण पानी की सप्लाई भी नही हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक 107 जुलूस में 27 जुलूस ही जमा मस्जिद पार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *