सुशासन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की नई रौशनी : संजय सेठ

रांची। मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो की ओर से मंगलवार को राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा, बैठक और जनसंपर्क कर निकाय चुनाव में आम लोगों से समर्थन मांगा। वहीं उन्हों ने महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया।

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रौशनी खलखो रांची में हमेशा ही जनता ओर महिलाओं की सुरक्षा और उनके हक हुकूक की आवाज बनती रही हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें रांची की बेटी रौशनी को आशीर्वाद देना है कि वे महिलाओं की सुरक्षा कवच बनकर काम कर सकें।

वहीं मौके पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हार की डर से वर्तमान सरकार ने जनता को मूलभूत अधिकारों से लंबे समय तक वंचित रखा, लेकिन सरकार को अब जनता के सवालों का हिसाब देना होगा।

रौशनी खलखो ने आम लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि शहर का विकास देश के महानगरों की तर्ज पर होगी। रांची के स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, सुरक्षा और सुशासन दिया जाएगा। उन्हों ने कहा कि उनका लक्ष्य महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही शहरी सौंदर्य के लिए पार्क, पर्यटन को बढ़ावा देने और रांची के सभी धरोहरों को स्वच्छ , संरक्षित और सुंदर बनाने का ध्येय होगा।

वहीं रौशनी ने मंगलवार को रांची के जिन इलाकों में लोगों से समर्थन मांगा उनमें पटेल भवन, हरमू रोड में बैठक, पहाड़ी स्थित शनि मंदिर से चुना भट्टा चौक, पुंदाग में पदयात्रा, टिकली टोला, कांके रोड में बैठक, हथिया गोंदा में बैठक, मिसिरगोंदा और हातमा में बैठक कर लोगों से समर्थन देने की अपील की।

विभिन्न कार्यक्रमों में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, मेयर चुनाव प्रभारी केके गुप्ता, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, बलराम सिंह, जितेन्द्र वर्मा विश्वजीत सिंह,

दीनदयाल बरनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *