Homeझारखंडनगर निगम के कचड़ेे में मिला नवजात का शव

नगर निगम के कचड़ेे में मिला नवजात का शव

पलामू : मेदिनीनगर नगर निगम के डंप कचड़े में शनिवार काे नवजात का शव मिला। उसे कुछ कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय लोगाें की नजर उस पर पड़ी। लोगाें ने तत्परता दिखाकर इसकी जानकारी नगर निगम के कम्प्युटर ऑपरेटर नीरज कुमार को दी। नीरज ने सफाईकर्मी संतोष कुमार के माध्यम से बच्चे के शव को कचड़े से बाहर निकलवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को एमआरएमसीएच ले गयी। नवजात का शव मिलने से मुहल्ले में सनसनी फैल गयी है। इस संबंध में पुलिस यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर में अमरनाथ जायसवाल के घर के सामने आसपास के लोग कचड़ा फेंकते हैं। उसी कचड़े के ढेर में नवजात का शव देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह में कचड़े में नवजात का शव नहीं था।

लोगों में चर्चा है कि बच्चा पूरे नाै महीने का था और फेंकने से तीन चार घंटे पहले उसका जन्म हुआ होगा। उसका नार भी नहीं कटा हुआ था। स्थानीय लोगाें के अनुसार नवजात लड़की थी। दिनदहाड़े कचड़े के ढेर में नवजात का शव मिलने पर लोगों में तरह तरह की चर्चा है।

एमआरएमसीएच में नवजात के शव का पोस्टमार्टम डा. गौरव विशाल ने किया। डाक्टर के अनुसार नवजात मृत जन्म लिया था। उसका लंगस नहीं खुला था।

इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद नवजात के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments