बिहार विधानसभा की स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे ओम बिरला व हरिवंश : डॉ. प्रेम कुमार

पटना। बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस आगामी 07 फरवरी को मनाया जाएगा। इस समाराेह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल होंगे। कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में ओम बिड़ला तथा हरिवंश के अलावा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। उन्हाेंने बताया कि आयाेजित समाराेह सुबह साढ़े 10 बजे से शुरु होगा।

उल्लेखनीय है कि, बिहार विधानसभा का गौरवशाली इतिहास 22 मार्च 1912 से जुड़ा है, जब बिहार-उड़ीसा को बंगाल से अलग कर अलग प्रांत बनाया गया। 7 फरवरी, 1921 को सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *