Homeझारखंडईद उल अजहा के अवसर पर राजधानी के ईदगाहों, मस्जिदों में अदा...

ईद उल अजहा के अवसर पर राजधानी के ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

रांची। रांची में ईद उल अजहा (बकरीद) के अवसर पर सोमवार को ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। नमाज अदा कर देश और राज्य की खुशहाली, समृद्धि और अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ की गयी। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद अपने अपने घरों में कुर्बानी दी गयी। बकरीद के अवसर पर एक दूसरे से मिलने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। उधर, बकरीद को देखते हुए रांची पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क रही। रांची हरमू ईदगाह में मौलाना डॉक्टर असगर मिस्बाही ने नमाज़ पढाई तो डोरंडा ईदगाह में मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली ने नमाज़ पढ़ाई। हववारी मस्जिद में शहर काज़ी मुफ्ती क़मर आलम कासमी ने नमाज़ पढ़ाई तो मस्जिद जाफरिया में मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने नमाज़ पढ़ाई। डीएसपी सहित सभी थाना प्रभारी नमाज के वक्त अपने अपने इलाकों में भ्रमणशील रहे। बकरीद को लेकर राजधानी रांची में लगभग दो हजार पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments