रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से 6.25 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार

पलामू। जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा के रहने वाले संतोष कुमार पाल, आशीष चंद्रवंशी, विकास नारायण पाल, लवलेश चौधरी, संजीत पाल को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। इसके नाम पर उनके साथ ठगी हुई।

पुलिस ने ठगी के आरोप में उत्तर प्रदेश के अयोध्या के नागिपुर खंडास के रहने वाले अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। अनिल पलामू के नावाजयपुर में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करता है।

उल्‍लेखनीय है कि इस संबंध में मेदिनीनगर टाउन थाना में शिकायत की गयी थी। बताया गया था कि रूस में नौकरी के नाम पर सभी से 6.25 लाख रुपए लिए गये। सभी को जेसीबी ऑपरेटर की नौकरी देने का वादा किया गया।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पांचों को नौकरी से संबंधित एक लेटर दिया गया था, जो फर्जी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रूस में नौकरी का झांसा देने के आरोपित अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने गुरूवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *