Homeझारखंडसड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में 55 वर्षीय घनश्याम सिंह कुंटिया की मौत हो गई। यह घटना बूता गांव के टोला डांगौरपी के पास घटी, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे सुखलाल सिंह कुंटिया ने बुधवार को बताया कि घनश्याम सिंह कुंटिया प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी चाईबासा बाजार से टमाटर बेचकर लौट रहे थे। वह अपनी साइकिल के साथ एक लड़की के साथ पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर दो पुरुष और एक महिला सवार थे, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि घनश्याम सिंह कुंटिया गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अपने टोटो से सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि घनश्याम सिंह कुंटिया एक साधारण किसान थे और खेती-बाड़ी के साथ-साथ टमाटर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments