रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर 17 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों से संबंधित अधिसूचनाएं मंगलवार देर रात जारी कर दी गईं। सरकार के फैसले का कुल 45 प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों पर सीधा असर पड़ेगा।
कैबिनेट ने 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा के अलावा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी...