रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
मुख्यमंत्री के फैसले के बाद आंदोलनरत छात्रों में खुशी की लहर देखी गई। लंबे समय से परीक्षा में...