Homeअन्तर्राष्ट्रीयजरूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजनाः राहुल गांधी

जरूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजनाः राहुल गांधी

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों की जरूरत की चीजों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

सोशल मीडिया एक्स पर आज एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, “पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए। एक तरफ़ कॉरपोरेट टैक्स के मुक़ाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही है।”

राहुल गांधी ने कहा, “सुनने में आ रहा है कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है- आपकी ज़रूरत की चीज़ों पर जीएसटी बढ़ाने की योजना है। ज़रा सोचिए- अभी, शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे और सरकार इसी बीच ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है। यह घोर अन्याय है – अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज़ माफ़ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है।”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “हमारी लड़ाई इसी अन्याय के ख़िलाफ़ है। आम लोगों पर पड़ रही टैक्स की मार के ख़िलाफ़ हम मजबूती से आवाज़ उठाएंगे और इस लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments