Homeक्राइमपुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया

पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है। इसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है। बताया गया है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह जंगल से घिरे पहाड़ी इलाके सौता के पास पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने फायर झोंक दिए। अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments