अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव लिया कब्जे में, मचा हड़कंप

पलामू। फोन पर बात करने के बाद एक 17 साल की लड़की ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली।

पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन शव का दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शव को जब्त कर रविवार दोपहर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घटना का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

हालांकि चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में नाबालिग ने खुदकुशी की। घटना पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव में शनिवार रात को हुई।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के अनुसार शनिवार रात मुंदरिया गांव में फुआ के घर पिछले कई दिनों से रह रही एक नाबालिग किसी से फोन पर बात कर रही थी। बाद में उसने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर फुआ घर के परिजन उसके शव को लेकर उसके घर पड़वा थाना क्षेत्र के मनाहार गांव चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। तत्काल इसकी सूचना पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार को दी गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि एमएमसीएच ओपी पुलिस ने मामले में परिजनों का फर्द बयान लिया है। उसके आधार पर जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुसाइड से पहले नाबालिक ने किसी से फोन पर बात की थी। किससे बात हुई थी और क्या बात हुई थी इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *