रांची। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निर्देशक अभिषेक आनंद ने बुधवार को संपर्क करने पर बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। दो जगह से नमी आ रही है तो बीच में कन्वर्जन हो रहा है। तापमान हाई है ऐसे में बारिश की संभावना होती है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने की वजह से ही झारखंड में मौसम बदला है। बारिश के साथ कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में बुधवार को बादल छाए रहे। इससे रांची समेत, दक्षिणी-पूर्वी, मध्यवर्ती, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में गर्जन के हल्की बारिश होने, ओलावृष्टि और वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी।