श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में रामनवमी की तैयारियां अंतिम चरण में: भव्य आयोजन की तैयारी

रांची:रामनवमी का त्यौहार नजदीक आते ही पूरे राजधानी रांची के राम भक्तों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। बता दे,निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर को झारखंड के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक माना जाता है, जहां रामनवमी के अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। शहर से निकलने वाली भव्य शोभायात्राएं विशाल महावीरी झंडों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ संपन्न होती हैं।मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी रामनवमी का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। तैयारियां अंतिम चरण में हैं मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा और मुख्य द्वार पर भव्य स्टेज का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ साथ मंदिर के वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे, ताकि प्रवेश और पूजन कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया
पूरे मंदिर परिसर में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है और हरमू नदी पर पुल निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

इस वर्ष राम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के तर्ज पर तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया अब तक निर्माण कार्य तपोवन मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया है तय समय सीमा पर मंदिर निर्माण पूर्ण हो इसके लिए सभी भक्तों से अपील हे की राम काज के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *