बिहार विधानमंडल में शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित, मंगलवार 11 बजे फिर बैठेगा सदन

पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र–2026 के पहले दिन सोमवार को शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में प्रस्तुत शोक प्रस्ताव के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री स्व. अजीत पवार, बिहार के पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. राजनीति प्रसाद, बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य स्व. अशोक चौधरी, बिहार विधानसभा की पूर्व सदस्य स्व. वीणा वादिनी पाण्डेय, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. अवधेश प्रीत तथा अम्बेडकरवादी समाजसेवी स्व. बुद्धशरण हंस के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

सदन के सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा और उनके योगदान को स्मरण किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *