Homeझारखंडइंटरनेशनल स्पा सेंटर में छापेमारी

इंटरनेशनल स्पा सेंटर में छापेमारी

रांची। पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्पा सेंटर में शनिवार देर रात छापेमारी कर आठ-दस लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। साथ ही वहां से आपत्तिजनक समान भी जब्त किया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि सर्कुलर रोड के हरिओम टावर के सामने ली डिजायर कांप्लेक्स के चौथे तल्ले पर बौंबो इंटरनेशनल स्पा सेंटर में गलत कार्य हो रहा है। इसके बाद शनिवार की देर रात पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। स्पा में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों को लालपुर थाना में रखा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments