रेलवे कर्मचारी का शव ट्रैक से बरामद

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक कर्मचारी का शव पुलिस ने बरामद किया है।

मृतक की पहचान उदय शंकर दानदू के रूप में हुई है, जिनके गले में लटका रेलवे का पहचान पत्र मिलने के बाद उनकी शिनाख्त की गई।

बताया जा रहा है कि उदय शंकर दानदू चाकुलिया स्थित बुकिंग ऑफिस में कार्यरत थे और वर्तमान में घाटशिला में रह रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से लौटने के दौरान उनके आसनसोल लोकल ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना स्थल धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी सनातन महतो मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *