Homeझारखंडझारखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, रांची का नया SSP बने...

झारखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, रांची का नया SSP बने राकेश रंजन

रांची : झारखंड सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ और क्षेत्रीय अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ बदल दीं। जारी अधिसूचना के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

फेरबदल के तहत वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है, जबकि जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा कई आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किए गए हैं।

कौन कहां गए

  • डीजीपी अनुराग गुप्ता – सीआईडी और एसीबी प्रभार से मुक्त
  • सुमन गुप्ता – रेल एडीजी
  • प्रशांत सिंह – डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार
  • नरेंद्र कुमार सिंह – आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड
  • सुदर्शन मंडल – आईजी मुख्यालय, साथ ही जेल आईजी का प्रभार
  • शैलेंद्र सिन्हा – दुमका आईजी से पलामू आईजी
  • शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल – डीआईजी सब
  • मनोज कौशिक – आईजी सीआईडी का प्रभार
  • एहतेशाम वकारिब – सीआईडी एसपी
  • प्रिया दुबे – एसीबी एडीजी
  • राकेश रंजन – रांची का नया एसएसपी (पूर्व चाईबासा एसपी)
  • नौशाद आलम अंसारी – पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे
  • मनोज रतन – डीआईजी स्पेशल ब्रांच
  • पटेल मयूर कन्हैयालाल – दुमका जोनल आईजी
  • संजीव कुमार – डीआईजी एसआईबी
  • क्रांति कुमार गडीदेशी – आईजी मानवाधिकार
  • दीपक कुमार पांडे – एसपी स्पेशल ब्रांच
  • अरविंद कुमार सिंह – एसपी स्पेशल ब्रांच
  • मूमल राजपुरोहित – जैप आठ का कमांडेंट
  • अमित रेनू – चाईबासा एसपी
  • श्री सौरभ – देवघर एसपी
  • अनिमेष नैथानी – एसीबी एसपी
  • सुनील भास्कर – बोकारो जोनल आईजी
  • चंदन कुमार सिन्हा – एसीबी डीआईजी (पूर्व रांची SSP)
  • अजीत कुमार – रेल एसपी जमशेदपुर (पूर्व रांची सिटी एसपी)
  • कैलाश करमाली – रेल एसपी धनबाद
  • मनोज स्वर्गीयरी – जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट
  • पारस राणा – रांची सिटी एसपी व जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार
  • राकेश सिंह – ट्रैफिक एसपी रांची व वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार

झारखंड सरकार द्वारा किया गया यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments