रांची : राजधानी पुलिस ने बुंडू और सोनाहातु थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया है। रांची जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में बुंडू और सोनाहातु थाना प्रभारी ने शनिवार को अभियान चलाकर सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में लगे अफीम के साढ़े नौ एकड़ खेत को ट्रैक्टर एवं पुलिस बल के जरिये नष्ट किया। एसएसपी ने बताया कि लगातार अफीम के खिलाफ जिले के सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में लगातार सफलता मिल रही है।