राजद के नेताओं ने देशवासियों और राज्यवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी

पटना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं कार्यकारी अध्यक्ष और बिधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने देशवासियों और राज्यवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राजद के नेताओं ने कहा कि रंगों के त्यौहार आप सभी के जीवन में उल्लास, आनंद और नई उमंगो के साथ सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सौभाग्य से परिपूर्ण हो।
राजद के नेताओं ने होली का त्यौहार आपसी भाईचारा और मेल मोहब्बत के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *