Homeझारखंडसंतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल

संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल

रांची। बरेली के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात झारखंड सहित नौ राज्यों के लिए नये राज्यपालों की नियक्ति पर मुहर लगायी। संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

संतोष कुमार गंगवार का परिचय

संतोष कुमार गंगवार का जन्म एक नवंबर 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय और रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व वह केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे। वह आठ बार के सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें टिकट नहीं मिला था।

संतोष कुमार गंगवार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। संतोष कुमार गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रहे हैं। 1989 से 2009 तक वो लगातार छह बार जीते थे। 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में वे फिर जीते। 2019 में भी उन्होंने शानदार जीत हासिल की। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें मंत्री बनाया गया था। उन्हें पहली बार राज्यमंत्री बनाया गया था। उन्हें कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। वो इस पर जुलाई 2016 तक रहे। उसके बाद उन्हें वित्त राज्य मंत्री बनाया गया। 2017 तक वो वित्त राज्य मंत्री बने रहे। इसके बाद उन्हें श्रम और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली, जिस पर वो 2021 तक बने रहे। इसके अलावा संतोष गंगवार ने भाजपा में संगठन स्तर पर भी कई जिम्मेदारी निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments