दिल्ली और पटना में होगा सवर्ण न्याय महासम्मेलन

रांची। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह ने 22 फरवरी को पटना के विद्यापति भवन और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित सवर्ण न्याय महासम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के सवर्ण समाज के लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यूजीसी और अन्य नीतिगत मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज में व्यापक असंतोष है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली सहित कई राज्यों में इस विषय पर चर्चा तेज हुई है।

सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि वर्षों से सवर्ण समाज के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है और शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में समान अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन के माध्यम से समाज अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से उठाएगा। मोर्चा ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *