17 फरवरी से 25 फरवरी माध्यमिक परीक्षा शुरू , जूता मौजा पहनकर परीक्षा केन्द्र में नो इंट्री

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर सभी केन्द्राधीक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात को परीक्षा के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़ भाड़ न रहे। ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में किसी परीक्षार्थी को कठिनाई न हो। बताया गया कि भागलपुर जिला में अनुमंडल वार 61 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसपर 17 से 25 फरवरी तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केन्द्र में केवल परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र देख कर अन्दर जाने देंगे। किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी के अतिरिक्त अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रदेश नहीं करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिससे कदाचार की संभावना बनी रहती हो, को लेकर किसी भी प्रतिनियुक्त शिक्षक, अन्य कर्मचारी एवं परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना वर्जित रहेगा।

परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर तलाशी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करेगें। परीक्षा केन्द्र के गेट पर तथा आवश्यकतानुसार परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों के चिट पुर्जी आदि की तलाशी महिला पुलिसकर्मी/महिला वीक्षक/महिला केन्द्राधीक्षक/प्रतिनियुक्त महिला पदाधिकारी/कर्मी करेंगी। इसके लिए संबंधित केन्द्राधीक्षक गेट के बगल में कपड़े से घेरकर अस्थायी छोटा सा घेरा तैयार कर लेंगे।

प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पूर्वाह्न 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक अथवा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी/स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी के पास मोबाईल फोन नहीं रहेगा।

परीक्षा केन्द्र पर सम्मिलित होनेवाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता मौजा पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा। वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय, सदर भागलपुर परिसर स्थित सभाकक्ष (दूरभाष संख्या 0641-2402082) पर संचालित रहेगी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित तमाम संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *