भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र को चुना है। वहीं इस मौके पर विधायक समेत बिहपुर विस के सभी मंडल अध्यक्ष और पार्टी नेताओं को सम्मानित भी किया गया। सम्मान करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी, रामचंद्र प्रसाद, नीतीश मिश्रा, केदार प्रसाद गुप्ता, श्याम बाबू प्रसाद, कविता देवी, संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, प्रमोद सिन्हा और नंदकिाोर आदि शामिल थे।
मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार ने बताया कि ई. शैलेंद्र को सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चुने जाने पर बिहपुर विधानसभा सहित पूरे भागलपुर जिला के लिए गौरव और सम्मान की बात है। वहीं विधायक ने इस सम्मान को बिहपुर सहित नवगछिया और भागलपुर की जनता का सम्मान बताया है। उल्लेखनीय है कि पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पहली बार बिहार आगमन पर भव्य सम्मान हुआ। इस मौके पर जानकारी ली गई कि पूरे राज्य में प्रधानंमत्री के रेडियो पर मन की बात सुनने में बिहपुर विधानसभा पहले स्थान आया है। जबकि पार्टी/संगठन गतिविधि में भी बिहपुर विधानसभा के विधायक ई. शैलेंद्र के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रासरूट पर ले जाकर उसे सांगठनिक दिशा निर्देशों के अनुरूप लागू कराने में बिहपुर विधायक ईं शैलेंद्र सबसे अव्वल है। इन दोनों समेत पार्टी के सभी दृष्टिकोण से आगे रहने के कारण बिहपुर विधायक को सम्मानित किया गया।
