बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देती है शूटिंग प्रतियोगिता : डीजीपी

डेहरी आन सोन :चार दशकों से अखौरी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। बीच में तीन-चार वर्षों का अंतराल हो गया था, लेकिन इस बार प्रतियोगिता फिर आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न वाहिनियों के जवान और पदाधिकारी भाग लेते हैं, जिससे उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। डीजीपी विनय कुमार ने उक्त बाते शनिवार शाम स्थानीय बिसैप दो में चार दिवसीय सच्चिदानंद अखौरी शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन उपरांत कही।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे बिहार में लगभग 22 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण 56 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में चल रहा है। वहीं जल्द ही भर्ती हुए करीब 20 हजार नए सिपाहियों को भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस प्रकार अगले डेढ़ से दो वर्षों में लगभग 45 से 50 हजार नए सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस बल में शामिल होंगे, जो राज्य पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश के बिसैप व अन्य वाहिनीयों की पुलिस 22 टीमें भाग ले रही हैं।

बिहार सैन्य पुलिस की बैंड पार्टी के धुन पर आये खिलाड़ियो ने मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अद्भुत प्रदर्शन दिखा। सभी टीम का नेतृत्व महिला कर्मियों ने किया। खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलने की शपथ लिया।

खिलाड़ियों के मार्च पास्ट को लोगों ने तालियां बजा स्वागत किया। डीजीपी ने बैलून व शांति के प्रतीक कबूतर छोड़ कर प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। वही, बिसैप के डीजीपी जितेंद्र कुमार ने शूटिंग प्रतियोगिता के शुभारम्भ किया।

बिसैप के डीजी जितेंद्र कुमार ने डीजीपी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया।अश्वरोही पुलिस के जवानो का टेंट फिकिंग का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा। सिपाही मनोज कुमार सिंह ने पांच राईडर पर घोड़ा रागिनी को उछलकर अपने करतब से मन्त्र मुग्ध कर खूब तालिया बटोरी। आगत अतिथिओ का स्वागत कमाडेंट लिपि सिंह ने किया।

मंच संचालन बिसैप 12 के कमाडेंट शशि शंकर कुमार ने कियाl उद्घाटन समारोह के बाद डीजीपी व बिसैप के वरिष्ठ अधिकारी फायरिंग रेंज पर पहुंचे और पिस्तौल से लक्ष्य पर निशाना लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कियाl मौके पर बिसैप के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार डीआईजी केंद्रीय मंडल मीनू कुमारी सत्यनारायण कुमार, शाहबाद प्रक्षेत्र के डीआईजीडा.सत्यप्रकाश,एसपी रौशन कुमार समेत प्रदेश के सभी वाहिनियों के कमांडेंट और भारी संख्या में बिसैप के प्रशिक्षु जवान भी मौजूद थे l शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिसैप के जवानों ने अपने गीत संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियाl कार्यक्रम का संचालन बिसैप के डीएसपी संजय झा ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *