Homeक्राइमबुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई, सीसीटीवी में कैद वारदात

बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई, सीसीटीवी में कैद वारदात

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। अचानक हुई छिनतई के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाराद्वारी निवासी बुजुर्ग महिला तरुणा झा सुबह अपने घर से टहलने निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सामने से बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से चेन झपट ली। अचानक हुई छीना-झपटी से महिला अपना संतुलन नहीं संभाल सकीं और सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोट लगी।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को संभाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर बाइक सवार अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments