रांची: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की ओर से झारखंड के धरती पुत्र शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है।
साहू ने कहा यह सम्मान झारखंड की मिट्टी का सम्मान है। श्रद्धेय गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्षों के साथ लोककल्याण केलिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय गुरुजी ने झारखंड में व्याप्त अशिक्षा,नशाखोरी और सूदखोरी के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को श्रद्धेय गुरुजी ने वर्षों तक नेतृत्व किया, एक दिशा दी। मोदी सरकार लगातार झारखंड के अमर शहीदों, कलाकारों और समाजसेवियों को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर रही है। साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।
