#रथयात्रा Archives - Tez Raftar Live

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की हुई धाम वापसी, रांची में रथ यात्रा महोत्सव संपन्न
रांची। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में शनिवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी से अपने धाम लौट आए। इसके साथ ही नौ दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव का श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हो गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में हुई पुनर्स्थापना

नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में प्रवास के बाद तीनों विग्रहों को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोबारा मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कराया गया। मुख्य पुजारी रामेश्वर पाढ़ी और शुद्धांशु नाथ सहदेव ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

पूजा के बाद भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ खींचकर भगवान को जगन्नाथपुर मंदिर तक पहुंचाया।

दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

घुरती रथ यात्रा को लेकर जगन्नाथपुर मंदिर और मौसीबाड़ी परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। हजारों भक्तों ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और राज्य में शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में शंखध्वनि, घंटों और नगाड़ों की गूंज के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

प्रशासन ने किए सुरक्षा के विशेष इंतजाम

मंदिर समिति और सेवायतों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा के दौरान मौसीबाड़ी जाते हैं और नौ दिनों के बाद वापस अपने धाम लौटते हैं। भगवान की यह घर वापसी अत्यंत शुभ मानी जाती है।

जगन्नाथपुर रथ यात्रा झारखंड के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश देता है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के मंदिर लौटने के साथ ही इस वर्ष की रथ यात्रा का विधिवत समापन हो गया।

The post भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की हुई धाम वापसी, रांची में रथ यात्रा महोत्सव संपन्न appeared first on Tez Raftar Live.

दुर्गापुर रथयात्रा में हादसा, बिजली का पोल गिरने से सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत
पश्चिम बर्दवान। दुर्गापुर में रथयात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका आलोकलता चौधरी की मौत हो गई। यह हादसा ए-ज़ोन स्थित आशीष मार्केट के पास उस समय हुआ, जब रथयात्रा के दौरान बिजली का पोल उखड़कर उनके सिर पर गिर गया।

मृतका आलोकलता चौधरी रानाप्रताप रोड की निवासी थीं। वह एक सरकारी विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं और सर्व भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति की सक्रिय कार्यकर्ता भी थीं।

रथ के ध्वज से टकराया बिजली का पोल

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आलोकलता चौधरी रथयात्रा देखने पहुंची थीं। इसी दौरान रथ का ऊंचा ध्वज पास में लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर के कारण पोल उखड़कर सीधे उनके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच की मांग, पुलिस कर रही पड़ताल

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, खबर लिखे जाने तक इस्कॉन प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

The post दुर्गापुर रथयात्रा में हादसा, बिजली का पोल गिरने से सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत appeared first on Tez Raftar Live.

रथ यात्रा पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, ओम बिरला बोले- सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक
नई दिल्ली। भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान ने रथ यात्रा को आस्था, सेवा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

ओम बिरला ने बताया सनातन संस्कृति का प्रतीक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा केवल श्रद्धा और भक्ति का महापर्व नहीं, बल्कि सनातन सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा सदियों से समाज में समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती आ रही है। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति की कामना भी की।

जेपी नड्डा ने दिया सेवा और एकता का संदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

शिवराज चौहान ने की सुख-समृद्धि की कामना

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद बना रहे।

धर्मेंद्र प्रधान ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा हमारी सनातन आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

The post रथ यात्रा पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, ओम बिरला बोले- सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक appeared first on Tez Raftar Live.

रथ यात्रा: 16 से 25 जुलाई तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
रांची। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और रथ मेला के मद्देनजर रांची में 16 से 25 जुलाई 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। रांची ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु यातायात के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 25 जुलाई को रथ वापसी (बुड़ती मेला) के दिन भी यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग

जारी एडवाइजरी के अनुसार, बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग शहीद मैदान में की गई है। तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क किए जाएंगे। रिंग रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग से पार्किंग और मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

यातायात पुलिस के अनुसार, निम्न मार्गों पर कार, ऑटो, सवारी वाहन और मोटरसाइकिलों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा—

तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर

शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर

प्रभात तारा तिरमुहान से जगन्नाथपुर बाजार

वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित

एचईसी और विधानसभा क्षेत्र से रिंग रोड जाने वाले वाहनों को शहीद मैदान, शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जाएगा।

वहीं रिंग रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा गोलचक्कर, चांदनी चौक, सिंह मोड़ और बिरसा चौक के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

भीड़ बढ़ने पर हो सकता है रूट डायवर्जन

पुराने विधानसभा क्षेत्र से आने वाले बड़े और मिनी डोर वाहनों के लिए शहीद मैदान के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूट डायवर्जन या वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सकती है।

पुलिस ने लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

The post रथ यात्रा: 16 से 25 जुलाई तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध appeared first on Tez Raftar Live.

रथ यात्रा 2026: पुरी के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, चक्रधरपुर मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत
चाईबासा। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें चक्रधरपुर मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे झारखंड, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी।

तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 08331/08332 राउरकेला–पुरी–राउरकेला रथ यात्रा स्पेशल का संचालन 15 और 23 जुलाई को राउरकेला से तथा 17 और 25 जुलाई को पुरी से किया जाएगा। यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, अंगुल, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए पुरी पहुंचेगी। इसमें 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित, स्लीपर, सामान्य और एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

इसी तरह 08569/08570 बामड़ा–पुरी–बामड़ा मेमू स्पेशल 15 और 23 जुलाई को बामड़ा से तथा 17 और 25 जुलाई को पुरी से चलेगी। यह ट्रेन टाटानगर, गम्हरिया, सिनी, राजखरसावां, चाईबासा, नोआमुंडी और बंसपानी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस सेवा में आठ कोच वाली मेमू रेक का उपयोग किया जाएगा, जिससे कोल्हान क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा 08567/08568 बड़बिल–पुरी–बड़बिल स्पेशल 15 और 23 जुलाई को बड़बिल से तथा 16 और 24 जुलाई को पुरी से संचालित होगी। यह ट्रेन बड़ाजामदा, नोआमुंडी, डांगुवापोसी, जराईकेला, बंसपानी, जखपुरा, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए पुरी पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान पुरी जाने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा मिल सके। इन विशेष ट्रेनों से चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर, चाईबासा, राजखरसावां, गम्हरिया, बड़बिल, राउरकेला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

The post रथ यात्रा 2026: पुरी के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, चक्रधरपुर मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत appeared first on Tez Raftar Live.