Homeराष्ट्रीयदुर्गापुर रथयात्रा में हादसा, बिजली का पोल गिरने से सेवानिवृत्त शिक्षिका की...

दुर्गापुर रथयात्रा में हादसा, बिजली का पोल गिरने से सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत

पश्चिम बर्दवान। दुर्गापुर में रथयात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका आलोकलता चौधरी की मौत हो गई। यह हादसा ए-ज़ोन स्थित आशीष मार्केट के पास उस समय हुआ, जब रथयात्रा के दौरान बिजली का पोल उखड़कर उनके सिर पर गिर गया।

मृतका आलोकलता चौधरी रानाप्रताप रोड की निवासी थीं। वह एक सरकारी विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं और सर्व भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति की सक्रिय कार्यकर्ता भी थीं।

रथ के ध्वज से टकराया बिजली का पोल

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आलोकलता चौधरी रथयात्रा देखने पहुंची थीं। इसी दौरान रथ का ऊंचा ध्वज पास में लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर के कारण पोल उखड़कर सीधे उनके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच की मांग, पुलिस कर रही पड़ताल

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, खबर लिखे जाने तक इस्कॉन प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments