Homeझारखंडदो सौ मीटर तक बिना चालक चलता रहा टेलर, बड़ा हादसा टला

दो सौ मीटर तक बिना चालक चलता रहा टेलर, बड़ा हादसा टला

खूंटी। एक टेलर का चालक महादेव फल दुकान के पास वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फल खरीदने गया था। उसी दौरान वाहन अचानक पीछे लुढ़कने लगा और और लगभग 200 मीटर दूर खड़े एक टेम्पो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से पास में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सड़क पर भीड़भाड़ थी, लेकिन लोगों की सतर्कता से बड़ा नुकसान टल गया। तोरपा थाना की पुलिस टेलर को जब्त कर थाना ले गई। तोरपा मेन रोड स्थित गुप्ता हार्डवेयर दुकान के पास रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments