तेजस्वी यादव पांच अप्रैल को आएंगे रांची , स्वागत की तैयारी को लेकर बैठक

खूंटी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ की एक बैठक रविवार को तोरपा प्रखंड के टाटी भंडार टोली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ खूंटी जिलाध्यक्ष फागू साहू ने की। इस अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने वाले राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव का आगमन पांच अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार झारखंड आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और रांची में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष फागू साहू ने कहा कि इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में खूंटी जिला की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य होने के कारण कई होनहार छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल ही पिछड़ों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ने का काम कर रही है।

बैठक में लक्ष्मीनाथ गोप, दुर्गा प्रजापति, बैजनाथ गोप, लखिन्द्र प्रजापति, चंदर महतो, पतंग लोहरा, लगनु महतो, अमर गोप, जगरनाथ प्रजापति, पुरन गोप, पवन महतो, सोमरा गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *