Homeझारखंडहोली के बीच टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग,दमकलकर्मियों की मशक्कत...

होली के बीच टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग,दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

रांची। राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होली के जश्न के बीच लगी इस आग ने आसपास के लोगों में दहशत पैदा कर दी। हालांकि स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोदाम में शादी और अन्य समारोहों में इस्तेमाल होने वाले टेंट, कुर्सियां, स्टेज मटेरियल और सजावट के सामान रखे हुए थे। दोपहर में अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पानी तथा अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही रांची के लालपुर थाना की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन गोदाम तक जाने वाली गली काफी संकरी होने के कारण दमकल वाहन सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके।

दमकल कर्मियों को उपकरण लेकर पैदल ही अंदर जाना पड़ा, जिससे आग बुझाने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments