Homeझारखंडशीतलहर से मिलेगी राहत, तापमान में वृद्धि की संभावना

शीतलहर से मिलेगी राहत, तापमान में वृद्धि की संभावना

रांची। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य भर में उत्तर-पश्चिमी (पछुआ) हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण कनकनी महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि शनिवार से हवाओं के प्रभाव में कमी आने के साथ ही ठंड में गिरावट आएगी। इसके साथ ही राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः वृद्धि दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिनभर लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। खुले इलाकों और सुबह-शाम के समय कनकनी का असर ज्यादा देखा गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड के विभिन्न जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शनिवार से राज्य में शीतलहर की तीव्रता में कमी आएगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments