Homeअन्तर्राष्ट्रीयसलमान खान को 2 करोड़ की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी

सलमान खान को 2 करोड़ की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर 2 करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में यह धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को यह धमकी भरा मैसेज मिला। जिसमें 2 करोड़ की मांग की गई है। पैसे नहीं देने पर सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में इसे लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हवाई फायरिंग की गई थी। शुक्रवार को राकांपा विधायक जीशान सिद्दीकी के साथ सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, इस मामले में मुंबई पुलिस उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को फिर से सलमान खान को मिली धमकी के बाद पुलिस अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर कॉल ट्रेसिंग करना शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments