Homeझारखंडसर्च अभियान में तीन किलो का आईईडी बरामद

सर्च अभियान में तीन किलो का आईईडी बरामद

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च अभियान के दौरान रविवार को एक तीन किलो का आईईडी बरामद किया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे को एक बार फिर से विफल किया है। टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली पहाडी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों की ओर से पूर्व में लगाये गये एक आईईडी बम बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज कर दिया । एसपी ने बताया कि इलाके में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसे लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 , 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 26, 60, 134 , 174, 193, 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के के बाद लगातार इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments