Homeझारखंडबस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्य...

बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

पूर्वी सिंहभूम। मंगलवार की सबह करीब 10 बजे बहरागोड़ा ओवर ब्रिज पर जमशेदपुर से खड़गपुर जा रही शंकरी बस और कोलकाता की ओर जा रही बलेनो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिससे कार सवार पति-पत्नी और उनका 5 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिवार को कार से सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान में रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा बस और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बस चालक और अन्य यात्री को मामूली चोट आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शंकरी बस तेज रफ्तार में थी, जबकि बलेनो कार ने सड़क डिवाइडर पार करते हुए टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments